निर्मान का कारण
➖➖➖➖➖➖➖
♨जयपुर-आमेर मार्ग पर मानसागर झील के मध्य स्थित इस महल का निर्माण सवाई जयसिंह ने अश्वमेध यज्ञ के बाद अपनी रानियों और पंडित के साथ स्नान के लिए करवाया था।
♨इस महल के निर्माण से पहले जयसिंह ने जयपुर की जलापूर्ति हेतु गर्भावती नदी पर बांध बनवाकर मानसागर झील का निर्माण करवाया।
♨ इसका निर्माण १७९९ में हुआ था।
♨इसके निर्माण के लिए राजपूत शैली से तैयार की गई नौकाओं की मदद ली गई थी।
♨राजा इस महल को अपनी रानी के साथ ख़ास वक्त बिताने के लिए इस्तेमाल करते थे।
♨वे इसका प्रयोग राजसी उत्सवों पर भी करते थे।
Rakesh Chauhan
जलमहल
➖➖➖➖➖➖➖
♨ राजस्थान (भारत) की राजधानी जयपुर के मानसागर झील के मध्य स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है।
♨अरावली पहाडिय़ों के गर्भ में स्थित यह महल झील के बीचों बीच होने के कारण 'आई बॉल' भी कहा जाता है।
♨इसे 'रोमांटिक महल' के नाम से भी जाना जाता था।
♨जयसिंह द्वारा निर्मित यह महल मध्यकालीन महलों की तरह मेहराबों, बुर्जो, छतरियों एवं सीढीदार जीनों से युक्त दुमंजिला और वर्गाकार रूप में निर्मित भवन है।
♨जलमहल अब पक्षी अभ्यारण के रूप में भी विकसित हो रहा है।
♨ यहाँ की नर्सरी में 1 लाख से अधिक वृक्ष लगे हैं जहाँ राजस्थान के सबसे ऊँचे पेड़ पाए जाते हैं।
No comments:
Post a Comment