નમસ્કાર...મિત્રો આપ સૌનું મારા આ શૈક્ષણિક બ્લોગમાં સ્વાગત છે,અહીંં વિવિધ સંદર્ભોમાંથી સંકલિત કરેલ તેમજ મારા દ્વારા બનાવેલ શૈક્ષણિક સામગ્રી મુકવાનો એક નમ્ર પ્રયાસ છે..આશા છે કે આપને અહીં વારંવાર આવવાનુ ગમશે.

આજની આકાશવાણી

वह चीज जो दूर दिखाई देती है, जो असंभव दिखाई देती है, जो हमारी पहुच से बहार दिखाई देती है, वह भी आसानी से हासिल हो सकती है यदि हम तप करते है. क्यों की तप से ऊपर कुछ नहीं. That thing which is distant, that thing which appears impossible, and that which is far beyond our reach, can be easily attained through tapasya (religious austerity), for nothing can surpass austerity.

Friday, November 20, 2015

■ विश्व के 7 महाद्वीप ■

��ज्ञानकीदुनिया��

��एशिया

��एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है।

��यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है।

��यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है।

��एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।

��2-अफ्रीका

��अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

��अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।

��यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।

��हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।

��3-उत्तरी अमेरिका

��यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

��यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।

��कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।

►��विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।

��वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोणसे यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।

��4-दक्षिण अमेरिका

��यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

��इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखाके दक्षिण में स्थित है।

��इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं।

��5-अंटार्कटिका

��यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

��यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।

��इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।

��यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।

��6-यूरोप

��यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।

��यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है।

��यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।

��7-ऑस्ट्रेलिया

��यह एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है।

��यह देश पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामल में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।
ज्ञानकीदुनिया
♨महत्त्वपूर्ण बिंदु :

��● विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है— एशिया

��● विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है— ऑस्ट्रेलिया

��●विश्व का एशिया को छोड़कर दूसरा बड़ा महाद्वीप कौन-सा है— अफ्रीका

��● पृथ्वी तल पर कितने % भाग पर महाद्वीपों का विस्तार पाया जाता है— 29.2%

��● ‘महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धांत’ के जनक कौन है— वेग्नर

��● ‘प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत’ कब प्रस्तुत किया गया— 1960 ई.

��● प्लेट विवर्तनिकी का सिद्धांत किसने दिया— हैरी हैस

��● किस को प्रायद्वीपीय महाद्वीप के नाम से जाना जाता है—यूरोप को

��● किस महाद्वीप को ‘महाद्वीपों’ का महाद्वीप’ कहा जाता है—एशिया

��● उत्तर अमेरिका महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी है— मिसीसिपी मिसौरी

��● किस महाद्वीप को ‘आध्र महाद्वीप’ कहा जाता है— अफ्रीका

��● किस महाद्वीप को ‘मानव धर’ कहा जाता है— एशिया को

��● किस महाद्वीप में सरीसृप नहीं पाए जातेहैं— अंटार्कटिका में

��● अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु क्या है— केप अगुलहास

��● ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से कौन-सी अक्षांश रेखा गुजरती है— मकर रेखा

��● कौन-सा महाद्वीप पूर्णतः हिमाच्छदित है— अंटार्कटिका
Via whatsapp....thanks for visit.
Rakesh J.Chauhan.

No comments: